⚡ ब्रेकिंग News

एग्जास्ट के गोले में फंसने वाले चोर का दूसरे साथी भी गिरफ्तार! 🚨


कोटा। शहर की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की वारदात में शामिल एक और शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर, तेजस्वनी गौतम (IPS) के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

📍 क्या है पूरा मामला?

बीती 5 जनवरी की रात को फरियादी सुभाष कुमार जब खाटूश्याम जी के दर्शन कर वापस अपने घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति रसोई के एग्जॉस्ट फैन वाले छेद (रोशनदान) के रास्ते घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को तो मौके पर ही पकड़ लिया था, लेकिन उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा था।

⚖️ आरोपी की पहचान:

आज पुलिस ने फरार चल रहे साथी आरोपी लालवीर सिंह उर्फ दीपू (उम्र 25 वर्ष), निवासी गायत्री आश्रम बोरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

👮‍♂️ पुलिस टीम की भूमिका:

इस सफलता में बोरखेड़ा थाने के जांबाज पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा - सुरेन्द्र सिंह (हेड कांस्टेबल),धर्मवीर (हेड कांस्टेबल),देवेन्द्र (कांस्टेबल),मक्खन (कांस्टेबल)



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...