⚡ ब्रेकिंग News

वास्तु शास्त्र के सिद्धांत "राजा" के लिए बनाया गया था किंतु आज इसकी सबको जरूरत है क्यों है ?

 वास्तु राजा के लिए बनाया गया था आज सबको जरूरत है । आइए जानते हैं राजा के अनुसार 

वास्तु राजा के लिए बना था।


राजा का बेडरूम साउथ में चौथे पद पर हो ,न्याय करने के लिए कुर्सी सिंहासन पांचवे पद पर हो, फ्रेस होने के लिए एक पद छोड़कर सातवें पद पर हो ।

ऐसा क्यों ।पहली बात नक्षत्र के आधार पर ।

दूसरी बात पृथ्वी के आधार पर ।

जानिए विस्तार से ।

पृथ्वी हमेशा नॉर्थ की तरफ झुकी रहती हैं, साउथ की तरफ ऊंची रहती हैं,अब सोचिए राजा को कहा बैठना चाहिए ऊंचाई पर ही बैठेगा राजा प्रजा नीचे की तरफ , भाषण देने वाला ऊंचाई पर होगा तो सबको आसानी से दिख जाएगा,

वैसे भी सम्मानित व्यक्ति को ऊंचा ही बिठाया जाता है, जैसे सास चारपाई पर तो बहु पीढ़ें पर ,यानी बहु दूसरे नंबर पर आती हैं।, पीढा मतलब एक छोटी चौकी होती हैं ,अब लोग अपनी अपनी भाषा में अलग बोलेंगे ,

अब एक बात ओर पैरों को प्रणाम छोटे करते हैं,अब साउथ में बैठा है तो पैर नीचे की तरफ हो गए यानी उत्तर की तरफ अब जो राजा से छोटे लोग हैं वो उत्तर में रहेंगे ।

अब पुत्र राजकुमार है, उसे मेरे अनुसार वेस्ट में स्थान देना चाहिए ,जैसे पत्नी पति के बाएं रहती हैं, यानी लेफ्ट की तरफ ,पति या राजा ऊंचा क्यों है पत्नी से ,वो इसलिए होता है उसके कंधों पर भार अधिक होता है ,पैसे का लेन देन प्रजा को देखना संतान का भविष्य देखना, बाहर के सभी कार्य देखना इसलिए उसका नेतृत्व करना होता हैं यानी घर का लीडर ओर प्रजा का लीडर इसलिए वो राइट में रहता है।लेकिन आज पत्नी भी पूरी जिम्मेदारी निभाती हैं ,इसलिए उसे बराबर का दर्जा मिलना चाहिए। समय के साथ चलना चाहिए।लेकिन मर्यादा में रह कर।

अब बात आती हैं साउथ वेस्ट कोने के बेडरूम की यहां क्यों बनाने लगे , यहां वैदिक ज्योतिष और वास्तु के अनुसार बेडरूम नहीं बताया गया है।

लेकिन समय के अनुसा ज्ञानी लोगो ने बता दिया कि बना सकते है क्यों की भूमि की कमी के कारण बता दिया है।

अब बात आती हैं यहां किसे सोना चाहिए ,पहली बात तो होना नहीं चाहिए बेडरूम ,अब मजबूरी है ,तो यहां उन लोगों को सोना चाहिए जो घर के बड़े बूढ़े हैं जो कमा नहीं रहे हैं,

क्यों सोना चाहिए बूढ़े लोगों को

तो ये पितरों का स्थान है ,पितर हमारे पूर्वज होते है ,यानी पूर्व की पीढ़ी ,अब बूढ़े लोग भी बड़ी पीढ़ी में आ गए हैं, इसलिए इनको ये रुम दे सकते है।

यहां जच्चा का रूम बताया गया है तो जच्चा भी एक तरह से रेस्ट करती हैं ,लेकिन ध्यान ये रहे कि मरहम स्थान पर बेड का पाया नहीं आना चाहिए,

मरहम स्थान वो होता हैं जो कोने से दूसरे कोने में लाइन खींचे तो उसके बीच में नहीं होना चाहिए 

ईशान के कोने से साउथ वेस्ट के कोने तक ,ये वैसे भी वास्तु पुरुष की रीढ़ की हड्डी बताई गई हैं।

कमाने वाले व्यक्ति को न्याय करने वाले व्यक्ति को साउथ में सिर रखना चाहिए।

क्यों रखना चाहिए,क्यों की सिर हमेशा ऊपर होता है, हम सोते हैं तो तकिया लगा कर सोते हैं , ठीक वैसे ही पृथ्वी के चुंबकीय तरंगे है नीचे से ऊपर की तरफ जाती है और धरती उत्तर में नीची भी रहती हैं।

आज हर व्यक्ति अपने घर में राजा है ,इसलिए मुखिया की बाते सुने इसलिए बच्चों को वेस्ट ओर नॉर्थ में रखना चाहिए,

ताकि बच्चे थोड़ा कहना माने ।


मूर्ति देवी वास्तु ज्योतिष एक्सपर्ट द्वारा जानकारी दी गई ।







Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...