⚡ ब्रेकिंग News

 आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सावर में वंदना दर्शन कार्यक्रम का आयोजन 



जाकिर हुसैन पत्रकार सावर आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सावर में वंदना दर्शन कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में  ओम प्रकाश वैष्णव ,अध्यापक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय कुंड गेट सावर उपस्थित रहे । उनका परिचय एवं स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य  बनवारी लाल सोनी द्वारा कराया गया।

अपने उद्बोधन में  वैष्णव ने वंदना दर्शन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वंदना के माध्यम से विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मविश्वास तथा नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, संस्कारित जीवन एवं श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण एवं भैया बहिन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य वक्ता का आभार आचार्य घीसा नाथ योगी ने व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...