कैलाश माली बघेरा।
श्री गणेश मंदिर फुटिया की पाल, बघेरा क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। माननीय शत्रुघ्न गौतम, विधायक महोदय केकड़ी के प्रयासों से क्षेत्र में ट्यूबवेल स्थापित कराया गया, जिससे ग्रामवासियों एवं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है ट्यूबवेल लगने से अब क्षेत्र में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस जनहितकारी कार्य के लिए समस्त ग्रामवासी बघेरा की ओर से माननीय विधायक महोदय का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया ग्रामीणों ने कहा कि विधायक महोदय द्वारा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के प्रति सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए त्वरित समाधान किया जाता रहा है, जो सराहनीय है।
.png)

Post a Comment