पाली में राजस्थान क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद पाली आगमन पर टीम के मैनेजर एवं मुख्य कोच करण सिंह राजपुरोहित का अमरनाथ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा टीम की शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान क्रिकेट टीम ने अनुशासन, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस सफलता में टीम मैनेजर व मुख्य कोच करण सिंह राजपुरोहित की रणनीतिक सोच, सटीक मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
अपने स्वागत से अभिभूत करण सिंह राजपुरोहित ने अमरनाथ स्पोर्ट्स क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरी टीम, सहयोगी स्टाफ और प्रदेश के खेल प्रेमियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राजस्थान क्रिकेट टीम और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को छुएगी।
समारोह के अंत में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाले ऐसे आयोजनों को खेल विकास के लिए प्रेरणादायी बताया गया।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में मदन सिंह, रमेश सिंह, राजाराम, मादाराम, फतेह सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, विनोद सिंह, मोहराई, तुलछाराम, मुकेश जांगिड़, प्रताप सिंह, गौतम चंद भाटी, कुंदन सिंह, मुनेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
.png)
Post a Comment