⚡ ब्रेकिंग News

सावर में नई उपखण्ड अधिकारी ने संभाला कार्यभार

 न्यू राजस्थान धरा न्यूज़ रामदयाल सावर की नव नियुक्त उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) नेहा राजपूत ने आज औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कार्यालय स्टाफ से परिचय प्राप्त किया तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उपखण्ड अधिकारी नेहा राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाया जाएगा। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर तहसील व उपखण्ड कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त एसडीएम का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं


 

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...