जितेंद्र कुमार अध्यापक के व्यवस्थापन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का हुआ स्वागत-अभिनंदन, युवा नेता माणक चंद जमोदिया का भी किया गया सम्मान
सेहवाज/बगड़ी नगर, पाली। ग्राम पंचायत सेहवाज के वार्ड संख्या 06 की ओर से आसपास के गांवों के नवनिर्वाचित सरपंचों, उपसरपंचों, वार्ड पंचों एवं पार्षदों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। जितेंद्र कुमार अध्यापक के व्यवस्थापन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया गया।
समारोह में ग्राम पंचायत बगड़ी नगर के नवनिर्वाचित सरपंच कालूराम मेवाड़ा, धुंधला सरपंच कांता राजेश मेवाड़ा, सोजत रोड नगर पालिका के पार्षद दिलीप अटवाल, हरियामली सरपंच पद्मानी देवीसिंह जैतावत, उपसरपंच मैना मनोहरदास, पांचुड़ा खुर्द की सरपंच सरोजजी, ग्राम पंचायत सेहवाज के सरपंच जीवाराम माली, उपसरपंच कालूराम जाट तथा स्थानीय वार्ड पंच कंचन देवी रल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में भामाशाह नारायण प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद के संयोजक अर्जुन रल, किशन, गजेंद्र, माणक लोहार, रमेश खान, शेषाराम गुर्जर, सुशील वैष्णव, लक्ष्मण भाटी, कालूराम जाट, जेठाराम रल एवं जावेद सहित उपस्थित लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान युवा नेता माणक चंद जमोदिया का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही आपसी मेलजोल एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
.png)
एक टिप्पणी भेजें