मानखण्ड/केकड़ी। ग्राम पंचायत मानखण्ड की नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी कुमावत पत्नी बच्छराज कुमावत का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपनिवास एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानखण्ड में प्रधानाध्यापकों एवं समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी कुमावत को माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पंचायत क्षेत्र में शिक्षा एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।
इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
.png)





एक टिप्पणी भेजें