⚡ ब्रेकिंग News

*प्रतिभा सम्मान समारोह में सावर सताइसा के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान।


पत्रकार रामदयाल । सर्व रेगरान पंचायत अजमेर पट्टी पंचायत संस्था, 210 गांव अजमेर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं राजकीय सेवा में चय नित युवाओं को सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष रामप्रसाद सुनारीवाल, महासचिव दिनेश कुमार बोहरा एवं कोषाध्यक्ष मदनलाल औलानिया के सानिध्य में आयोजित हुआ।

समारोह में सावर सताइसा के अध्यक्ष संजय कुमार रेगर एवं उपाध्यक्ष सुरेश कुमार रेगर सहित क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और राजकीय सेवा में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में अनिकेत रेगर का चतुर्थ श्रेणी में चयन, यशोधा रेगर का खो-खो में चयन, परमेश्वर रेगर का लाइनमैन पद पर चयन तथा अंजली रेगर को शिक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदारा गांव से खेमराज रेगर, राकेश रेगर, सुल्तान रेगर, मोनू रेगर, विष्णु रेगर एवं शैतान रेगर सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को सफलता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। समारोह में सम्मानित प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...