⚡ ब्रेकिंग News

पाली में अमानवीय कृत्य गर्भवती ऊँटनी की गोली मारकर हत्या दोषियों पर कठोर कार्रवाई की उठी मांग


पाली जिले की सांपा ग्राम पंचायत के भोम्बलाई वन विभाग क्षेत्र में पशु-क्रूरता की एक अत्यंत निंदनीय और हृदय विदारक घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 11 माह की गर्भवती ऊँटनी को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस अमानवीय कृत्य से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है तथा ग्रामीणों में भय और असंतोष का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊँटनी पिछले तीन-चार दिनों से लापता थी। 9 जनवरी को सांपा पंचायत के भोम्बलाई वन विभाग क्षेत्र के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही ऊँटनी के मालिक घेवरराम देवासी एवं मुकेश देवासी ने तत्काल पुलिस थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना पर सदर पुलिस थाना से एएसआई राजेंद्र सिरवी, एएसआई खेतसिंह राजपुरोहित एवं चालक प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे। पिंजरापोल गौशाला के सहयोग से पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर बलदेव द्वारा मृत ऊँटनी का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। एएसआई राजेंद्र सिरवी ने बताया कि यह पशु-क्रूरता का गंभीर मामला है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करते हुए सुरेश एम. देवासी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा लांबिया एवं प्रदेश मंत्री देवासी समाज राजस्थान ने कहा कि गर्भवती पशु की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उपस्थित लोगों में राणाराम गुर्जर (भोम्बलाई), मोहन देवासी (सोवनिया), मंगला राम देवासी (खेतावास), राजाराम देवासी सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में पशु-हत्या के विरुद्ध सख्त कानून लागू करने तथा दोषियों को उदाहरणात्मक दंड देने की मांग की। यह घटना केवल एक पशु-क्रूरता की वारदात नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर गहरा आघात है। जनमानस ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में त्वरित, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...