न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश चन्द माली पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील (आरपीएस) एवं वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक कुसुमलता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को बीजासन माता मंदिर के पास तथा 21 जनवरी 2026 को ज्योतिबा फुले सर्किल केकड़ी से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।उक्त कार्रवाई की सूचना खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग सावर (जिला अजमेर) को दी गई, जिस पर नियमानुसार खनिज विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी व चेकिंग की जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस टीम:कुसुमलता पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, केकड़ी शहर छोटूसिंह एएसआई पुखराज कांस्टेबल विनोद कांस्टेबल श्रवण कांस्टेबल मानसिंह चालक कांस्टेबल का सहयोग रहा
केकड़ी शहर पुलिस की अवैध बजरी के खिलाफ कार्यवाही केकड़ी
न्यू राजस्थान धरा न्यूज
0
Tags
केकड़ी अजमेर
.png)


Post a Comment