⚡ ब्रेकिंग News

बघेरा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 150 मरीजों ने उठाया लाभ; अब 1 मार्च को केकड़ी में जुटेंगे जयपुर के दिग्गज विशेषज्ञ

 बघेरा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 150 मरीजों ने उठाया लाभ; अब 1 मार्च को केकड़ी में जुटेंगे जयपुर के दिग्गज विशेषज्ञ


कैलाश माली बघेरा/केकड़ी। ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता के उद्देश्य से बघेरा में आयोजित 'डॉ. लाल पैथ लैब', 'गुरुनानक आई हॉस्पिटल' एवं 'होम्योपैथिक शिविर' का सफल समापन आर,आर मेडिकल सरकारी स्कूल के सामने हुआ। इस शिविर में क्षेत्र के करीब 150 मरीजों ने अपनी जांच करवाई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।

विशेषज्ञों ने दी नि:शुल्क सेवाएं

शिविर के दौरान चिकित्सा क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

डॉ. अंशुल , डॉ. साक्षी मेवाड़ा,डॉ. स्वाति शर्माडॉ. गोविंद सेवानी (गुरुनानक आई हॉस्पिटल, केकड़ी)

डॉ. लाल पैथ लैब के संचालक नवल वैष्णव ने बताया कि बघेरा के ग्रामीण अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक हैं और उन्होंने इस शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अगला पड़ाव: 1 मार्च को केकड़ी में 'महा-परामर्श' शिविर

बघेरा की सफलता के बाद अब केकड़ी में एक विशाल चिकित्सा एवं ब्लड परामर्श शिविर का आयोजन 1 मार्च को होने जा रहा है। नवल वैष्णव ने जानकारी दी कि यह शिविर पुराना आरटीओ ऑफिस, शिव मंदिर के पास लगेगा।

शिविर में जयपुर के 'जीवन रेखा हॉस्पिटल' के नामचीन डॉक्टर उपस्थित रहेंगे:

हृदय रोग: डॉ. प्रतीक जैन (हृदय रोग विशेषज्ञ)फिजिशियन: डॉ. अरुण कुमार कोठीवाल एवं डॉ. विजय पिलानिया जोड़ एवं प्रत्यारोपण,मस्तिष्क रोग: डॉ. आशीष गुप्ता (न्यूरो विशेषज्ञ)

विशेष सहयोग: डॉक्टर त्रिलोक शर्मा फिजियो थेरेपिस्ट 

अपील: आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं, ताकि गंभीर बीमारियों का समय पर निदान और उपचार सुनिश्चित हो सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...