⚡ ब्रेकिंग News

मुंबई में राजस्थान की शान घीसू लाल माली को इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड से सम्मान, ‘राजस्थान बियर्ड’ के CEO भी बने

मुंबई, ब्यूरो रिपोर्ट मुंबई में आयोजित AIFA इंटरनेशनल फैशन एंड अवॉर्ड 2026 के भव्य समारोह में राजस्थान की संस्कृति को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले समाजसेवी एवं कलाकार घीसू लाल माली सोनाई लाखा पाली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें AIFA इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड से नवाजा गया तथा हिंदुस्तान बियर्ड क्लब (HBC) द्वारा उन्हें “राजस्थान बियर्ड” का CEO नियुक्त किया गया।समारोह में घीसू लाल माली को “मॉडल ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान AIFA के संस्थापक चार्ल्स विलियम्स, HBC के संस्थापक शिवाय सिंह परमार तथा सावित्री जोशी द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम में बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियां, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मीडिया प्रतिनिधि और मुंबई के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस मौके पर RBC के सैंडी राजपूत, HBC के CEO संजय कक्कड़ (दिल्ली) सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।घीसू लाल माली सोनाई लाखा पाली पहले भी कई फिल्मों और धारावाहिकों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का सम्मान है।
इस उपलब्धि से राजस्थान के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिली है कि वे अपनी प्रतिभा और संस्कृति के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बना सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...