⚡ ब्रेकिंग News

दूध के टैंकर में छिपाकर ले जाया जा रहा था नशा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 10 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पाली पुलिस की सख्ती, तस्कर गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी 
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दूध के टैंकर में छिपाकर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में नशीले पदार्थ को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी के सुपरविजन में देसूरी थाना पुलिस द्वारा हरिओम आश्रम नाकाबंदी के दौरान वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान चारभुजा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध दूध टैंकर को रुकवाया गया।टैंकर चालक के हाव-भाव संदिग्ध लगने पर जब गहनता से जांच की गई, तो उसमें से करीब 10 क्विंटल 22.850 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही चालक रमेश कुमार (22 वर्ष), निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।पाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-फरोख्त या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी पाली पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...