⚡ ब्रेकिंग News

मजदूरों का फूटा गुस्सा: मॉडर्न इंसुलेटर इकाई के गेट पर जोरदार प्रदर्शन, 5 मांगों को लेकर चेतावनी

आबूरोड संवाददाता चंदन सिंह राव (सिरोही) तलहटी स्थित मॉडर्न इंसुलेटर इकाई में कार्यरत मजदूरों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। शाम 4 बजे भारतीय मजदूर संघ (BMS) एवं अरावली मजदूर यूनियन (AMU) की संयुक्त आम बैठक श्रमिक रेस्ट रूम व जागृति होटल में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।

बैठक के दौरान मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया और पांच प्रमुख मांगें सामने रखीं। इनमें मजदूरों का शोषण बंद करना, मॉडर्न को-ऑपरेटिव स्टोर को सुचारू रूप से चालू करना, पार्किंग व्यवस्था में सुधार, “पग टू गुड” की सुविधा उपलब्ध कराना तथा 850/1300/1750/2150 वेतन श्रेणी के सभी श्रमिकों को समान भुगतान देना शामिल है।

बैठक के बाद करीब 250 से अधिक मजदूर एकजुट होकर मॉडर्न इंसुलेटर इकाई के गेट पर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान BMS और AMU के जिला व तहसील पदाधिकारी, इकाई अध्यक्ष व महामंत्री सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

BMS अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि लंबे समय से श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं AMU के महामंत्री रामलाल बंजारा ने “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ श्रमिकों में जोश भर दिया।

मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में माहौल गरमा गया है और प्रबंधन पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...