⚡ ब्रेकिंग News

गेहलोत बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री रावणा राजपूत गौरव संस्थान में नई नियुक्तियों की घोषणा

21 जुलाई। को श्री रावणा राजपूत गौरव संस्थान ने संगठन के विस्तार एवं समाजहित के कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संस्थापक अध्यक्ष आनंदपाल सिंह रसियावास एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमपाल सिंह गेहलोत ने इन नियुक्तियों की घोषणा की।

घोषित कार्यकारिणी में पृथ्वी सिंह थूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुकेश सिंह सलामपुरा को सचिव, प्रिंस सिंह नाथावत को कोषाध्यक्ष, नेपाल सिंह दूदनी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, विक्रम सिंह गोटन को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष, दिग्विजय सिंह भाद्राजून को संरक्षक अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह मांडलगढ़ को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, लखवीर सिंह आसींद को प्रदेश मीडिया प्रभारी, दलपत सिंह रेवदर को महामंत्री, नरेंद्र सिंह सिरोही को महासचिव, पूरण सिंह कुंडल को राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा मालम सिंह पावा को तहसील मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमपाल सिंह गेहलोत ने प्रदेश अध्यक्ष नेपाल सिंह दूदनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गोटन को प्रदेश की जिला कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी। इसके तहत गजेंद्र सिंह भाटी रोडला को जालौर जिला अध्यक्ष तथा समंदर सिंह को नागौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संस्थान पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को मजबूत करते हुए समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...