केकड़ी क्षेत्र में बारिश का इंतजार, फसलों पर मंडराने लगा संकट
राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
केकड़ी क्षेत्र के किसान पिछले एक सप्ताह से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक वर्षा नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। लगातार पड़ रही गर्मी और नमी की कमी के कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
क्षेत्र में बोई गई उड़द, ज्वार, मक्का, तिल, मूंग सहित अन्य खरीफ फसलें पर्याप्त वर्षा नहीं मिलने से प्रभावित हो रही हैं। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है और उत्पादन पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।
हर दिन आसमान की ओर टकटकी लगाए किसान बादलों के बरसने का इंतजार कर रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने समय पर बुवाई कर दी थी, लेकिन अब बारिश नहीं होने से फसलें मुरझाने लगी हैं। ऐसे में किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर संकट गहराता जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें