⚡ ब्रेकिंग News

आजाद समाज पार्टी ने अजमेर में तेज की चुनावी तैयारियां, एडवोकेट दुर्गालाल रेगर बने नए जिलाध्यक्ष

 न्यू राजस्थान धरा न्यूज़ शंकर लाल बैरवा केकड़ी आगामी पंचायत राज और नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अजमेर में अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार को गति देने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल ने एडवोकेट दुर्गालाल रेगर (डी.एल. वर्मा) को अजमेर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन
अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डी.एल. वर्मा ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए बताया कि अजमेर जिले की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा करना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और आगामी निकाय व पंचायत चुनावों के लिए मजबूत ढांचा तैयार करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
जनसंपर्क और कार्यकर्ता सम्मेलन जल्द
एडवोकेट दुर्गालाल रेगर ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और बहुजन समाज के अधिकारों की आवाज को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जल्द ही जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन विस्तार अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...