रूप सुकून गौशाला से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी कावड़ यात्रा, श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान
संवाददाता प्रवीण सिंह ओड पाली (ब्यूरो रिपोर्ट बोरुंदा जोधपुर) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय श्री महाकाल कावड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। कावड़ यात्रा 12 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 8:15 बजे श्री रूप सुकून गौशाला, बेरून्दा, जिला जोधपुर से रवाना होगी।दद्धीमाता मंदिर बोरुंदा महाराज शिवानन्द जी ने बताया कि आयोजकों के अनुसार कावड़ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मां दधिमथी मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।आयोजकों ने सभी भक्तों से अपने घर से दो लोटे जल भरकर लाने तथा लोटे पर लाल वस्त्र बांधकर कावड़ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजक: श्री रूप सुकून गौशाला, बेरून्दा, जिला जोधपुर (राज.)
.png)
एक टिप्पणी भेजें