जन्मदिन को सेवा दिवस बनाकर नाथूसिंह दलावत ने पेश की मिसाल
भीटवाड़ा, बाली। राजस्थान धरा के संवाददाता नाथूसिंह दलावत भीटवाड़ा ने अपना 42वां जन्मदिन समाज सेवा को समर्पित करते हुए 15वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प दोहराते हुए जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।
नाथूसिंह दलावत ने बताया कि कई वर्ष पूर्व एक जरूरतमंद व्यक्ति की पीड़ा देखकर उन्होंने संकल्प लिया था कि वे प्रत्येक जन्मदिन रक्तदान करके मनाएंगे। तभी से उनका यह सेवा अभियान लगातार जारी है और अब तक वे 15 बार रक्तदान कर चुके हैं।
रक्तदान के साथ वे गोसेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय हैं। कोरोना काल से लेकर लंपी बीमारी के दौरान और उसके बाद भी वे गोसेवा में तन-मन से जुटे हुए हैं। उनके सेवा कार्यों को देखते हुए कामधेनु सेना की ओर से वर्ष 2019 में उन्हें “लंपी योद्धा” प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था।
पत्रकारिता के साथ समाजसेवा को जीवन का हिस्सा बनाकर कार्य कर रहे नाथूसिंह दलावत के सेवा भाव की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनका कहना है कि जन्मदिन पर दिखावे के बजाय किसी जरूरतमंद के काम आना ही सबसे बड़ी खुशी है।
.png)
एक टिप्पणी भेजें