⚡ ब्रेकिंग News

पाली-ब्यावर नेशनल हाईवे 162 पर बस-ट्रेलर की भिड़ंत, 4-5 यात्री घायल

पाली जिले के नेशनल हाईवे-162 (पाली–ब्यावर–पिंडवाड़ा मार्ग) पर खेतावास कट के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक रोडवेज बस और ट्रेलर के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार करीब चार से पांच यात्री घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस तथा टोल प्लाजा की फ्री एंबुलेंस सेवा की मदद से उपचार के लिए राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पाली से जयपुर की ओर जा रही थी। बस कंडक्टर ने बताया कि बस में करीब 9 यात्री सवार थे। खेतावास कट के पास आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार से पांच यात्रियों को चोटें आईं।
वहीं ट्रेलर चालक मोहन सिंह ने बताया कि वाहन का आरपीएम नहीं बनने के कारण उसे अचानक ब्रेक लगाने पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर से टकरा गई।हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस, रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...