⚡ ब्रेकिंग News

इंद्रानगर विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नन्हीं बच्चियों ने देशभक्ति गीतों पर दी शानदार प्रस्तुति

15अगस्त को ग्राम पंचायत सांपा के इंद्रानगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिवार एवं गांव के प्रमुखजनों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ प्रशासक धापू देवी ओड एवं विद्यालय परिवार की ओर से ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सहयोग करने वाले भामाशाहों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड के माध्यम से अतिथियों को सलामी दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हीं-मुन्नी छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया। शानदार प्रस्तुतियों के लिए छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के माहौल से विद्यालय परिसर गूंजता रहा। ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग से स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...