⚡ ब्रेकिंग News

गौसेवा की मिसाल: साण्डेराव में गोवंश के लिए पानी की व्यवस्था, भामाशाह परिवार ने दिया सहयोग


साण्डेराव में गौसेवा की मिसाल, गोवंश के लिए पहुंचाया पानी का हौद

साण्डेराव। गौसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए श्री राम सा गौ सेवा समिति, साण्डेराव की ओर से गोवंश के लिए पानी की व्यवस्था की गई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अवाला (गोवंश के लिए पानी का हौद) को मुंडारा स्थित महालक्ष्मी पाइप फैक्ट्री से ट्रैक्टर द्वारा साण्डेराव स्थित टोमा सेंटर तक पहुंचाया गया। इसके बाद अवाला को पानी से भरकर गोवंश के लिए समर्पित किया गया।समिति के संचालक एवं अध्यक्ष रामलाल कुमावत ने बताया कि यह पुनीत कार्य भामाशाह दाता सूरज कुंड की प्रेरणा तथा राज कुंवर एवं स्वर्गीय दाता गुलाब सिंह राजावत के सहयोग से संभव हो सका। उन्होंने दाता परिवार का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर गौभक्त नाथूसिंह दलावत (भीटवाड़ा) प्रेम सिंह राजपुरोहित एवं विनोद कुमार का विशेष सहयोग रहा। समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।गोवंश के लिए गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था करना न केवल मानवीय संवेदना का परिचायक है, बल्कि समाज में जीवदया और गौसेवा की भावना को भी मजबूत करता है।



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...