⚡ ब्रेकिंग News

सरगरा समाज ऑक्शन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

देशभर से जुटीं युवा क्रिकेट प्रतिभाएं, खिलाड़ियों और समाजबंधुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
पाली। सरगरा समाज की ओर से आयोजित ऑक्शन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभर की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ एक निजी होटल में समाज के विशिष्ट बंधुओं, भामाशाहों एवं सैकड़ों खिलाड़ियों की मौजूदगी में हुआ।
प्रतियोगिता के संबंध में डॉ. राकेश दहिया ने बताया कि आयोजन को लेकर देशभर से युवा खिलाड़ियों में उत्साह की लहर है। ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में शामिल किया गया, जिससे प्रतियोगिता को लेकर रोमांच और बढ़ गया।कार्यक्रम में सरगरा समाज युवा अध्यक्ष मुकेश राठौर, नारायण जी बालवंशी, जितेंद्र भाई सरपंच जालौर, दुर्गालाल गहलोत, सुरेंद्र चौहान, कैलाश गहलोत, दीनदयाल राठौर, कमलेश चौहान (अध्यक्ष, छात्रावास शिक्षा समिति पाली), हीरालाल सोमनाथ, कुंदन चौहान, सचिव बार काउंसिलर पारस पवार एवं रेखा सोलंकी सहित समाज के अनेक विशिष्टजन एवं भामाशाह मौजूद रहे।आयोजन को सफल बनाने में ऑक्शन समिति के सनी बुसी, हेमंत चौहान, महेंद्र कुमार, नरेंद्र पवार एवं जीवन प्रकाश दहिया सहित समाज के कई युवा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन में उत्साह का माहौल रहा तथा युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...