⚡ ब्रेकिंग News

ट्रांसपोर्ट नगर ओवरब्रिज के नीचे पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की जांच

पाली। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर ओवरब्रिज के नीचे जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के नेतृत्व में रात 8 बजे मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न वाहनों की जांच की।
चेकिंग अभियान में बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, बीमा रहित वाहन, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालक, मॉडिफाइड वाहन तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर मौजूद रही। इस संबंध में एएसआई राजेंद्र कुमार एवं हेड कांस्टेबल अमृत कंवर ने जानकारी दी।
पुलिस का उद्देश्य यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...