15 गांवों के ग्रामीणों ने आयोजित की सभा, ठाकुर परिवार की ओर से पूरे गांव के लिए स्नेह भोज का आयोजन ;
पाली 5नवंबर को गांव भावरी स्थित ठिकाना भावरी में पंचायत चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के उपलक्ष्य में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ठिकाना भावरी के ठाकुर धनंजय सिंह भाटी की पत्नी रीना कुमारी निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुईं। वहीं ध्रुवराज सिंह भाटी को निर्विरोध उपसरपंच चुने जाने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।
इस शुभ अवसर पर ठाकुर धनंजय सिंह भाटी की ओर से पूरे गांव के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया। साथ ही आसपास के 15 गांवों के ग्रामीणों की सभा आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न गांवों से आए लोगों ने ठाकुर परिवार का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एकजुटता और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग एसोसिएशन के पाली जिला अध्यक्ष जालम सिंह राजपुरोहित (भावरी) ने ठिकाना भावरी के ठाकुर धनंजय सिंह भाटी का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में उत्साह, सामाजिक सौहार्द और पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य की झलक देखने को मिली।
.png)
एक टिप्पणी भेजें