⚡ ब्रेकिंग News

रानी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पहुँची ‘बढ़ता राजस्थान, बदलता राजस्थान’ रथयात्रा


रानी पाली संवाददाता - भरत जीनगर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘बढ़ता राजस्थान, बदलता राजस्थान’ रथयात्रा बुधवार को रानी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानी गाँव, इटंदरा, चारणान, वरकाणा एवं बिजोवा में पहुँची। रथयात्रा के आगमन पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग, मोहन सोलंकी, प्रशासक गुलाब सिंह, चौथी देवी, समाजसेवी मोहनलाल लूहार, सूजाराम चौधरी, हंसराम भाटी, नरेश सैन, कांतिलाल सुथार, बाबूसिंह राजपुरोहित, चंदन सिंह राजपुरोहित, गेन सिंह, मेघाराम चौधरी एवं पुनाराम देवड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों एवं अब तक की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने रथयात्रा के माध्यम से गाँव-गाँव तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के इस प्रयास की सराहना की।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...