मालपुरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया विधायक शत्रुघ्न गौतम के आवास पर दी शोक संवेदना
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
न्यू राजस्थान धरा न्यूज जाकिर हुसैन ब्यूरो चीफ पत्रकार सावर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया मालपुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के आवास पर जाकर उनके पिता स्वर्गीय नंदकिशोर गौतम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से परिजनों को भावनात्मक सहारा मिला।
Post a Comment