⚡ ब्रेकिंग News

डोडियाना में विशाल रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर विमोचन

(पंकज बाफना)

थांवला के नजदीकी ग्राम डोडियाना मेंआज विशाल रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर विमोचन का आयोजन किया गया।आदरणीय पूज्य गुरुदेव श्री अनिल कुमार टाक की पुण्य स्मृति में आने वाली 27 दिसंबर 2025 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है आज पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोडियाना के प्रांगण में किया गया इस अवसर पर ग्राम डोडियाना केगणमान्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण और विशेष कर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। सभी ने अपने-अपने विचार भी प्रकट किया तथा स्वर्गीय अनिल कुमार  के जीवन व उनके द्वारा किए गए पुण्य पर एक कार्यों के बारे में अवगत भी कराया गया।पोस्टर विमोचन के समय अनिल कुमार अमर रहे के नारे लगाते रहे।अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्षराम कुंवार भूतड़ाने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी इंसानकी खूबी उसकी अच्छाइयों से होती हैउन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता हैकिसी की जिंदगी बचाने के लिए रक्त कीअहमियतबहुत होती है। इस अवसर पर समाजसेवी पुनाराम चौयल , ग्राम डोडियाना के प्रशासक रेखा राम माठ ,मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर गटियाला , समाजसेवी शंकर लाल प्रजापत सहित दिनेश बाबू ने भी अपने विचार प्रकट करते हुएस्वर्गीय अनिल कुमार टाक  की अच्छाइयों के बारे में सबको अवगत कराया साथ ही उनके द्वारा दी गई स्वालंबन की शिक्षा के रास्ते परहमेशा चलने कीबात कही।आज ग्राम डोडियाना के तमाम नागरिकों ने शपथ ली की आने वाली 27 दिसंबर को एक डोडियाना के लिए इतिहास साबित होगासभी ने बजट कर रक्तदान करने की शपथ ली।



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...