⚡ ब्रेकिंग News

राजपुरोहित प्रोडक्शन की हिंदी फिल्म कलेजे का टुकड़ा” का ट्रेलर रिलीज

पाली, में राजपुरोहित प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता–निर्देशक गजेन्द्र सिंह मण्डली (पाली, राजस्थान) के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म “कलेजे का टुकड़ा” का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया। यह ट्रेलर राजपुरोहित प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हुए प्रबल सिंह मण्डली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पाली जिले में की गई है। इसमें अनुभवी कलाकारों के साथ कई नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नए कलाकारों ने अत्यंत सशक्त एवं स्वाभाविक अभिनय किया है, जिससे यह बिल्कुल भी महसूस नहीं होता कि वे पहली बार कैमरा सामने आए हैं।

 माता-पिता के सम्मान पर आधारित भावनात्मक कहानी
फिल्म “कलेजे का टुकड़ा” माता-पिता की सेवा, त्याग और सम्मान पर केन्द्रित है। कथा के माध्यम से समाज को एक संवेदनशील और सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।फिल्म की कहानी, गीतकार, कास्टिंग, लोकेशन चयन एवं वेशभूषा का दायित्व गजेन्द्र सिंह मण्डली ने संभाला है, जबकि डबिंग, एडिटिंग और तकनीकी कार्य प्रबल सिंह मण्डली द्वारा किया गया।

         मुख्य कलाकार
गजेन्द्र सिंह मण्डली (तिहरी भूमिका) ताड़केश्वर शुक्ला, नरेश शर्मा, खुशबू चौहान, मुसर्रत बानो स्वर्गीय प्रकाश सिंह राजपुरोहित, राधेश्याम भाटी, हनुमान मारवाड़ी मंगल सिंह राजपुरोहित

           नए कलाकार
प्रवीण गोयल, दिनेश कुमार, संजू बंजारा, विजय सिंह राजपुरोहित, आशा मूंदड़ा, पल जैन, संतोष बोराणा, भव्य जांगिड़, राधा शुक्ला, मेघा राजपुरोहित, नरपत राम, लक्ष्मण वाल्मीकि, स्व. सुख सिंह राजपुरोहित, शाहरुख खान, कुंदन सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल साहू, शैतान सिंह राजपुरोहित, युवराज सिंह, रतनलाल कुमावत, मांगुसिंह डेंडा, रंजना शर्मा, रमेश गुजरिया, नील अजमेरी सहित कई नए चेहरों ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म में जान डाली है।
    जल्द होगा भव्य प्रीमियर
फिल्म “कलेजे का टुकड़ा” का भव्य प्रीमियर जनवरी 2026 में पाली में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। दर्शक इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और इसके प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...