⚡ ब्रेकिंग News

एबीवीपी प्रांत मंत्री व सहमंत्री तखतगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, छात्र हितों पर हुई

ब्यूरो रिपोर्ट सोहनसिंह रावणा, तखतगढ़

तखतगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 61वाँ अधिवेशन करणी माता की पावन धरती बीकानेर में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन ने नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए दशरथ गर्ग को प्रांत मंत्री तथा साहिल माली को प्रांत सहमंत्री नियुक्त किया। नियुक्ति उपरांत दोनों पदाधिकारी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर तखतगढ़ पहुँचे। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। प्रांत मंत्री दशरथ गर्ग एवं प्रांत सहमंत्री साहिल माली, साथ ही विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी छात्रों के हितों के प्रति सेवा भाव को और मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि परिषद महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से जुड़े छात्र–छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी तथा हर स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। नेताओं ने आगामी कार्ययोजनाओं, संगठन विस्तार, छात्र हितों की नीतियों और शैक्षणिक वातावरण सुधार को लेकर भी चर्चा की। कार्यक्रम में छात्रावास, पुस्तकालय सुविधा, कॉलेज व्यवस्थाओं एवं प्रवेश प्रक्रियाओं से संबंधित समस्याओं पर सुझाव लिए गए। कार्यक्रम में पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक निखिल सोलंकी, नगर मंत्री लक्ष्मी कुमावत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रेणुका जोशी, पूर्व नगर मंत्री आशीष मेवाड़ा, भावना, अंकिता, भूमिका, हंसमुख माली, दक्ष सोनी, विष्णु कुमावत सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...