न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता: भरत जीनगर रानी स्टेशन
पाली जिला के रानी मेन बाजार मोकमपुरा रोड स्थित ब्रह्मा कुमारीज़ आत्म ज्योति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित होने के उपलक्ष्य में सोनू दीदी, भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत एवं मेघाराम परमार के सम्मान में भव्य बधाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में ब्रह्मा कुमारीज़ की ओर से एईएन अजीतसिंह, विकास अधिकारी नारायणसिंह, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू, नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान एवं भरत कुमार धनरेचा (रानीगांव) का माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अस्मिता दीदी, नवरत्न मेहता, कुशल राज मेहता एवं हरीश गहलोत ने ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह की जानकारी साझा की। अस्मिता दीदी ने बताया कि ब्रह्मा कुमारीज़ विश्व विद्यालय विश्व के 140 से अधिक देशों में आध्यात्मिक शिक्षा व सेवा कार्यों से जुड़ा हुआ है।
इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, विकास अधिकारी नारायण सिंह, एईएन अजीतसिंह, अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमराज जैन, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष जयंतिलाल वैष्णव, दिनेश जैन, राजकुमार राठौड़, सुरेन्द्र जैन, प्रवीन ऐरन, प्रवीन चौहान, नरेश भाई (आबूरोड), लालाराम चौधरी, अशोक अरोड़ा, नथमल गांधी, मुकेश भण्डारी, दलपतराज चौहान, जयंतीलाल जैन, प्रकाश मेहता, राजेन्द्र अग्रवाल, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुमेरमल जैन, गोविन्द परमार, ईश्वरसिंह राजपुरोहित, सुमित जैन, महावीर राठौड़, कुशल जैन, पवन मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
.png)
एक टिप्पणी भेजें