⚡ ब्रेकिंग News

एस.आई.आर. अभियान को लेकर जलदाय मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, सफल क्रियान्वयन पर दिया ज़ोर


उमाशंकर शर्मा टोडारायसिंह। 


कस्बे में नगर पालिका टोडारायसिंह के सभागार में रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस.आई.आर.) को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने की। बैठक में बीएलए-2 तथा भाजपा मंडल स्तर के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक में एस.आई.आर. अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जलदाय मंत्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

मंत्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण पूरी निष्ठा के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों को सशक्त बनाने का संकल्प है।

बैठक में यह भी कहा गया कि भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य बूथ स्तर पर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा एवं सुनिश्चित मतदान के लिए पूर्ण सजगता, निष्ठा एवं अटल संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भरत लाल सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री संतकुमार जैन, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुनील भारत सहित भाजपा के जिला व शहर पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...