⚡ ब्रेकिंग News

शिव सेना शिंदे संगठन का विस्तार राजु सिंह रावत युवा सेना शहर संगठन प्रमुख व महेंद्र प्रजापत व्यापार प्रकोष्ठ नगर उपाध्यक्ष मनोनीत

आनंद नगर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, 91 नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता — धर्म, राष्ट्र व गोसेवा का संकल्प

न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता प्रवीण सिंह ओड पाली, 24 दिसंबर 2025 को 
शिव सेना शिंदे के संगठन को मजबूत करने की दिशा में आज अहम कदम उठाते हुए आनंद नगर स्थित महाराणा प्रताप चौराहा के निकट आयोजित संगठनात्मक बैठक में बड़े स्तर पर विस्तार किया गया। जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी की मुख्य अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सर्वसम्मति से राजु सिंह रावत को युवा सेना शहर संगठन प्रमुख तथा महेंद्र प्रजापत को व्यापार प्रकोष्ठ नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। युवा सेना शहर प्रमुख उदय शेट्टी ने बताया कि शिव सेना शिंदे द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज ऐतिहासिक विस्तार हुआ। दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए धर्म, राष्ट्र एवं गो माता की सेवा का संकल्प दिलाया गया। इसी क्रम में 91 नव–नियुक्त शिव सैनिकों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की। बैठक में शिव सेना शिंदे के वरिष्ठ नेता किशन शर्मा, सुरेन्द्र विश्नोई, मनोज गर्ग, प्रवीण सिंह इंदा, हितेश गहलोत, श्रवण सिंह भाटी, रमेश सोलंकी, हुक्म सिंह, दीपक सिंह, गोविन्द प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नव–मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।आज लिया गया संकल्प संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित की दिशा में एक नया अध्याय खोलता है शिव सेना शिंदे की नई कार्यकारिणी से शहर में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की उम्मीद

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...