⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत का मारवाड़ जंक्शन में भव्य स्वागत, बजरंग दल कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार

साफा व माला पहनाकर किया सम्मान, संगठनात्मक एकता व सामाजिक सेवा को मजबूत करने का लिया संकल्प

न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता प्रवीण सिंह ओड 
मारवाड़ जंक्शन में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत का मारवाड़ जंक्शन आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा गरिमामय एवं पारंपरिक रीति से साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम मारवाड़ बजरंग दल द्वारा अशोक सिंह केशावत के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जहाँ वातावरण उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता से गूंज उठा। भरत चौधरी, कन्हैयालाल सोनी, गौ सेवा समिति जाडन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावणा, उगम सिंह राजपुरोहित, तालका लक्ष्मण वैष्णावत चवाड़िया, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हीरालाल भैरवाणी एवं लक्ष्मण दास सलवाणी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत ने संगठन की मजबूती, सामाजिक सेवा, युवा जागरण तथा राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है और हर कार्यकर्ता राष्ट्रधर्म की भावना के साथ कार्य करे।मारवाड़ जंक्शन में यह स्वागत समारोह न केवल सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि समाज, संगठन और राष्ट्रहित की सशक्त दिशा का संदेश भी लेकर आया

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...