⚡ ब्रेकिंग News

विधायक शत्रुघन गौत्तम की छवि खराब करने का प्रयास करने वाले बर्खास्त पुलिसकर्मी के खिलाफ 10 जनवरी को सर्व समाज द्वारा केकडी बन्द का आव्हान।

 सावर। रमेश पाराशर। विधायक शत्रुघन गौत्तम की छवि खराब करने के लिए पुलिसकर्मी द्वारा झूठे आरोप लगाने से आक्रोशित सर्व समाज द्वारा कल केकड़ी बंद का आह्वान  किया गया है।राजनितिक द्वेषता व उकसावे कारण केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के छवि खराब करने के लिये नशे में धुत होकर आमजन के साथ मारपीट करने, गाड़ी मे तोड़ फोड़ करने, सरकारी रिवाल्वर तान कर पीड़ित को धमकी देने के आरोप में निलंबित हेड कांस्टेबल राजेश मीणा द्वारा  झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश रचने व अप शब्दों का इस्तेमाल करने से केकड़ी क्षेत्र के सर्व समाज में भारी रोष  व्याप्त  है। इसकी सर्व समाज कड़े शब्दों में भ्रर्तस्न करने के साथ ही विधायक शत्रुघ्न गौतम की छवि धूमिल  करने के विरोध में व विधायक गौत्तम  के समर्थन  मे सर्व समाज ने शनिवार 10 जनवरी को केकड़ी बंद का आह्वान किया है ।  ग्रामीणों ने आह्वान करते हुए बताया कि केकड़ी शहर का संपूर्ण बाजार बंद रहेगा। बंद के बाद घंटाघर केकडी पर एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय केकडी में रैली के द्वारा पहुंचकर  ज्ञापन दिया जाएगा।



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...