⚡ ब्रेकिंग News

हरि बोल के जयघोष से गूंज उठा ग्राम रूपनिवास 101 रामधनियों की सहभागिता से भव्य प्रभातफेरी का आयोजन


हेमराज कुमावत रूपनिवास।

ग्राम रूपनिवास में आज धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से ओतप्रोत हरि बोल प्रभातफेरी का भव्य आयोजन किया गया। प्रभातफेरी में 101 रामधनियों ने सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


प्रभातफेरी का शुभारंभ श्री चारभुजा नाथ मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात किया गया। प्रभातफेरी श्री चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर रामदेव जी महाराज, वीर तेजाजी महाराज, सगस जी महाराज एवं बालाजी महाराज के मंदिरों तक निकाली गई और पुनः श्री चारभुजा नाथ मंदिर में संपन्न हुई।


प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने “हरि बोल”, “जय श्री राम” सहित विभिन्न भक्ति जयघोष लगाए। ढोल-नगाड़ों व भजनों के साथ निकली प्रभातफेरी ने पूरे गांव को धर्ममय वातावरण से सराबोर कर दिया। मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रभातफेरी का उद्देश्य धार्मिक चेतना, संस्कार और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...