वीर तेजाजी महाराज मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा व विशाल मेला कार्यक्रम 4 से 7 फरवरी तक
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
(राम प्रसाद कुमावत केकड़ी) देवली–टोंक।
ग्राम बड़ला में जन-जन के आराध्य वीर तेजाजी महाराज के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशाल तेजाजी मेला का आयोजन 4 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक श्रद्धा व आस्था के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।
कार्यक्रम की शुरुआत 4 फरवरी (फाल्गुन बुद्दी तीज, बुधवार) को प्रातः 9:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो बालाजी मंदिर से प्रारंभ होगी। इसी दिन रात्रि 9:15 बजे से तेजा गायन अल्गोजा कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही 4 से 7 फरवरी तक प्रतिदिन हवन कार्यक्रम संपन्न होंगे।
6 फरवरी (फाल्गुन बुद्दी पंचमी, शुक्रवार) को रात्रि 9:15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक पूर्णमल गुर्जर एंड पार्टी प्रस्तुति देंगे, वहीं नृत्य कलाकार अर्चना कोटा एवं सपना कोटा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
7 फरवरी (फाल्गुन बुद्दी छठ, शनिवार) को प्रातः 7:15 बजे शोभा यात्रा/झांकी तेजाजी मंदिर से प्रारंभ होगी। प्रातः 9:15 बजे से तेजाजी मंदिर के पास विशाल तेजाजी मेला लगेगा। इसी दिन दोपहर 12:15 बजे प्राण-प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश स्थापना का पावन आयोजन होगा तथा दोपहर 3:15 बजे से बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रसादी भंडारा आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Post a Comment