⚡ ब्रेकिंग News

मनरेगा बचाओ महासंग्राम





कैलाश माली बघेरा—

बघेरा केकड़ी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” कार्यक्रम के अंतर्गत, राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देशानुसार, केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बघेरा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत बघेरा परिसर में शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया।

धरने में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसजन, वार्ड अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर घट रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वक्ताओं ने मांग की कि मनरेगा योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ प्रभावी रूप से लागू किया जाए, मजदूरों को समय पर भुगतान हो तथा ग्रामीण गरीबों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाए। धरना कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ उपस्थित रहे इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश सुवालका सोकरण रेगर प्रहलाद झारोटिया नोरतमल रेगर हर्षित योगी भंवर लाल झारोटियां रामपाल रेगर रामलाल रैगर लक्ष्मी चन्द मीणा कालू राम दरोगा हरलाल मीणा जाकिर हुसैन दुर्गा लाल रेगर हरचंद रैगर निजाम मंसूरी छत्रपाल सिंह नरूका रामवतार मेघवंशी सिराजुद्दीन लक्ष्मण सिंह भाटी बालु राम गुर्जर पूर्णमल कोली बजरंग बैरवा रामचंद्र रेगर प्रशांत पंवार आदि मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...