⚡ ब्रेकिंग News

बघेरा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

कैलाश माली बघेरा। आज स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय एवं माँ सिद्धि दात्री शिक्षण संस्थान, बघेरा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि राहुल साहू एवं सीता देवी साहू रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अध्यापक प्रेमदत्त शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान धनराज माली एवं प्रधानाध्यापिका शहनाज बानू ने की।


इस अवसर पर राजेंद्र सैनी एवं रघुराज चौधरी भी अतिथि रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें छात्रा अन्वी साहू, छवि सैनी, खुशी सैनी, सेजल पंवार एवं पार्टी, रीतिका सैनी एवं पार्टी की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।विद्यालय के व्यवस्थापक लक्ष्मण पंवार ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।समारोह में नोरत मल साहू, चंद्रप्रकाश पारीक, नवनीत जोशी, भंवर लाल मीणा, सीताराम सैनी, अंतिमा सेन, मुस्कान, राजलक्ष्मी साहू, लक्ष्मी साहू, राधा रानी शर्मा, धर्मराज माली सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश पारीक द्वारा किया गया




Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...