अभिनव सैनी बघेरा कस्बे में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आज़ाद चौक स्थित किले के पास आज़ाद चबूतरे पर तिरंगा ध्वजारोहण के साथ हुई
ध्वजारोहण के बाद समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति नारों के साथ रैली के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा के खेल मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचे। मुख्य समारोह में कस्बे के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया
समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा, राजकीय संस्कृत उपाध्याय विद्यालय सालार गेट, आदर्श विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सिद्धिदात्री विद्यालय बघेरा, ब्राइट फ्यूचर शिक्षण संस्थान सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणजन, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, भामाशाह एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। विशेष आकर्षण के रूप में राजकीय महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बघेरा के छात्र-छात्राओं द्वारा फौजियों की वेशभूषा में पुलवामा हमले पर आधारित भावपूर्ण मंचन प्रस्तुत किया गया
.png)



Post a Comment