टोडारायसिंह में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
उमाशंकर शर्मा टोडारायसिंह।
शहर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय समारोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे मैदान में आयोजित हुआ। उपखंड अधिकारी अमित चौधरी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व शारीरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शैक्षणिक कार्य में कक्षा 9 से 12 तक अंग्रेजी विषय में 18 सेक्शनों में शिक्षण कार्य तथा वर्षभर सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका खुशबू जैन को सम्मानित किया गया।
Post a Comment