थल सेना दिवस पर थैलेसीमिया बच्चों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
विजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
ब्यावर मे रविवार को सिटी डिस्पेंसरी में रेड आर्मी ब्लड हेल्पलाइन ब्यावर द्वारा थल सेना दिवस पर थैलेसीमिया बच्चों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,इस रक्तदान शिविर में 175 रजिस्ट्रेशन हुए जिनमे से 131 यूनिट रक्तदान हुआ,बाकी 44 रजिस्ट्रेशन कम hb, व दवाई चलने की वजह से नही हुए,इस रक्तदान शिविर में ब्यावर जिला उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह जी व अमृतकौर CMHO संजय जी गहलोत ने उपस्थित होकर सभी रक्तविरो व रक्तविरांगनाओ का हौसला बढ़ाया,पूरे रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालो का जोश देखने लायक था,सभी रक्तवीरो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,इस रक्तदान शिविर में सामाजिक संघटन से रतन जी गुर्जर,संदीप सिंह जी रावत,ब्रिजेश साहू,ग्राम पंचायत रास से पूर्व सरपंच दयालराम अपने साथियो के साथ रक्तदान करने पधारे व साथ ही रेड आर्मी से जैकी साहू,शिवम ग्वाला,अन्ना साहू,नितिन साहू,चेतन बंजारा,शैलेन्द्र सांखला,पंकज भाटी,रजत अग्रवाल,तुषार सोलीवाल,सुनील ग्वाला,राहुल भाटी,विजय ग्वाला,व श्रीराम भक्त सेवा समिति से धीरज सेन,गणेश अरोड़ा,प्रीतम साहू,खुश साहू,हितेश,प्रणव साहू से अपनी सेवाएं देकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया,रक्त संग्रहण अमृतकौर ब्लड बैंक द्वारा किया गया ।
Post a Comment