⚡ ब्रेकिंग News

AWPL संस्था का प्रेरणादायक आयोजन संपन्न

मारवाड़ जंक्शन में आयुर्वेद, स्वास्थ्य जागरूकता और रोजगार का दिया गया संदेश

पाली मारवाड़ जंक्शन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को एस्क्लेपियस वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड (AWPL) के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना, बढ़ती बीमारियों से बचाव के उपाय बताना तथा सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में संस्था के एमडी एवं सीईओ डॉ. संजीव कुमार महागुरु के मार्गदर्शन में AWPL की सोच, कार्यप्रणाली और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर AWPL के रूबी स्टार लीडर महेंद्र सिंह उदावत (भीम, जिला राजसमंद) ने संस्था के उद्देश्य और लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण बीपी, शुगर, थायराइड, गठिया, मोटापा और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ रहते हुए आत्मनिर्भर भी बन सकता है। उन्होंने बताया कि AWPL का मूल उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सुधार नहीं, बल्कि लोगों को सम्मानजनक रोजगार से जोड़कर समाज को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में संगठन के महान मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत हरि सिंह नाथू सिंह, उगम सिंह, नेतराम, भगवती मैडम, कन्या मैडम एवं लक्ष्मी मैडम सहित पूरे मारवाड़ ग्रुप की विशेष उपस्थिति रही, जिनका आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डिंपल, निर्मल देवी एवं नेतराम मीणा का AWPL में पंजीकरण किया गया। वहीं उगम सिंह राजपुरोहित, प्रवीण सिंह ओड, मीरा देवी एवं निर्मला देवी ने AWPL के आयुर्वेदिक उत्पाद क्रय किए। कार्यक्रम के दौरान भगवती, लक्ष्मी, कन्या देवड़ा, खुशबू, निशा एवं नेतराम मीणा सहित गौ सेवा समिति अध्यक्ष जाडन सुरेंद्र सिंह रावणा सहित अनेक लोगों को AWPL के आयुर्वेदिक उत्पाद वितरित किए गए। अंत में उपस्थितजनों ने AWPL की पहल की सराहना करते हुए इसे स्वस्थ भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सार्थक व प्रभावी कदम बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...