⚡ ब्रेकिंग News

केकड़ी क्षेत्र में विधायक कोष से विकास कार्यों को मिली मंजूरी



राम प्रसाद कुमावत केकड़ी (अजमेर)।

केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (विधायक कोष) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की गई है।

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा जिला परिषद, अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया गया कि ग्राम पंचायत मानखंड नयागांव कुमावतो   का में सार्वजनिक स्थान पर टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

यह कार्य पंचायत समिति केकड़ी के अंतर्गत किया जाएगा, जिसकी कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग, केकड़ी रहेगी। विधायक ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर शीघ्र प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का आग्रह किया है।

इस विकास कार्य के पूर्ण होने से ग्राम नयागांव कुमावतो का में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...