⚡ ब्रेकिंग News

नन्हे कदमों से राष्ट्रभक्ति का संदेश नवज्योति बाल संस्थान जाडन में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह व उल्लास के साथ संपन्न

पाली जिला क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाडन स्थित नवज्योति बाल संस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों और नन्हे-मुन्ने बच्चों की मधुर प्रस्तुतियों से गूंज उठा।
संस्था प्रधान अब्दुल खान गोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजाराम देवड़ा एवं ढगलाराम सीरवी रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति के भावों से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम की सबसे आकर्षक झलक तब देखने को मिली जब नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, समूह गान व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रहित, एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों का जीवंत संदेश दिया। बच्चों की मासूम अदाओं और देशप्रेम से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर मनोज पुरी एवं भरत कुमार सुथार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के लिए मिष्ठान वितरण की व्यवस्था कर खुशियों को और भी मधुर बनाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ  सुशीला देवी, महेंद्र बंजारा, राजूराम, कामना पवार, अशोक, उर्मिला एवं जानवी का सराहनीय सहयोग रहा।
अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...