पाली जिले में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘गुप्त’ के तहत पाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना सिरियारी की टीम ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन करते हुए दो बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू (आईपीएस) ने बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि सरहद राड़ झालरा क्षेत्र में बिना लाइसेंस एवं अनुज्ञा पत्र के अवैध रूप से बजरी खनन व परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वृताधिकारी सोजत रतनाराम (आरपीएस) एवं थानाधिकारी सिरियारी हुकमगिरी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके से खुश्वीरसिंह पुत्र गेनसिंह (21 वर्ष) एवं रतनसिंह पुत्र भीमसिंह (26 वर्ष)निवासी लीलकी, थाना बगड़ी नगर, जिला पाली को अवैध बजरी परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मय बजरी जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21, 23 एमएमआरडी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।गठित पुलिस टीम लक्ष्मणलाल, एएसआई, पुलिस थाना सिरियारी सुरेश कुमार, कांस्टेबल सुभाषचंद, कांस्टेबल चन्द्रदेव, कांस्टेबल पाली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑपरेशन ‘गुप्त’ एवं ‘प्रहार’ को सफल बनाने हेतु अवैध बजरी खनन, अवैध मादक पदार्थ, शराब, हथियार, जुआ-सट्टा, हवाला, ऑनलाइन बैटिंग, बिना नम्बरी संदिग्ध वाहन, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ धमकी भरी पोस्ट, अवैध स्पा सेंटर सहित किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर बिना भय भेजें।सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
.png)
Post a Comment