⚡ ब्रेकिंग News

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रानगर में विद्यार्थियों ने लिया सुरक्षित यातायात का संकल्प

37वां सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान
21जनवरी 2026 को पाली जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंद्रानगर में 37वें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 220 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहनलाल भदावत ने इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में कम उम्र से ही यातायात नियमों की समझ विकसित करना, सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का आयोजन ब्यावर पाली पिंडवाड़ा टोलवे प्रा. लि. (हाइवे टीम) द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व टोल परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार, रूट एजीएम संजय मारवाड़ी एवं आरओएम मोहम्मद अजरुद्दीन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में टोल प्लाजा हेड छतीश कुमार के नेतृत्व में इंद्रानगर टोल टीम की सक्रिय सहभागिता रही। इसी क्रम में सेफ्टी इंचार्ज सोहनलाल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की आवश्यकता और नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सेफ्टी सुपर वाइज़र राज आर्यन सिंह ने सभी प्रमुख ट्रैफिक संकेतों की जानकारी सरल शब्दों में समझाई, वहीं आपातकालीन परिस्थितियों में किए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी सेफ्टी सुपर वाइजर विष्णु वैष्णव द्वारा दी गई।
टीम सदस्य अनिल सिंह राजपुरोहित ने स्थानीय भाषा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया, जिससे संदेश प्रभावी रूप से विद्यार्थियों तक पहुँचा। कार्यक्रम में विमल कुमार यादव, दीपक सहित टोल टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पैदल यात्री जेब्रा क्रॉसिंग व अंडरपास का उपयोग करें रात्रि में टॉर्च साथ रखें बच्चों व बुजुर्गों की सहायता करें दुपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य पहनें, मोबाइल व शराब से दूर रहें चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं, गति सीमा का पालन करें बिना वैध लाइसेंस वाहन न चलाएं साथ ही आपात स्थिति में एनएचएआई हेल्पलाइन 1033 एवं टोलवे की 24 घंटे उपलब्ध निःशुल्क एम्बुलेंस, क्रेन एवं रूट पेट्रोल सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों ने “मैं सुरक्षित वाहन चलाने का संकल्प लेता लेती हूँ” की सामूहिक शपथ ली। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आत्म अनुशासन, नियमों का पालन और सही समय पर सही निर्णय ही सड़क सुरक्षा की कुंजी है। सड़क सुरक्षा नाटक एवं नुक्कड़ कार्यक्रमों के माध्यम से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...