⚡ ब्रेकिंग News

पाली में भगवा लहर बालासाहेब ठाकरे की जन्म जयंती पर शिवसेना शिंदे गुट की ऐतिहासिक विराट भगवा रैली, सनातन शक्ति का भव्य प्रदर्शन

पाली में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की जन्म जयंती के पावन अवसर पर शिवसेना शिंदे पार्टी द्वारा पाली शहर में एक विराट, ऐतिहासिक और अभूतपूर्व भगवा रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और हिंदुत्व चेतना के जागरण का सशक्त प्रतीक बनेगी। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पालड़ी के दिशा-निर्देशानुसार एवं पाली जिला प्रमुख तखत सिंह सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित यह भव्य रैली दिनांक 23 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शिवाजी सर्कल से रवाना होगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई लोढ़ा स्कूल, सूरजपोल, अंबेडकर सर्किल, गांधी मूर्ति से गुजरकर नागा बाबा बगीची में भव्य समापन के साथ संपन्न होगी। रैली के समापन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां सनातन धर्म, राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित कार्य confirm करने वाले कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक रैली नहीं, बल्कि हिंदू अस्मिता, स्वाभिमान और एकजुटता का महाकुंभ होगा।जिला प्रमुख तखत सिंह सोलंकी ने बताया कि बालासाहेब ठाकरे का जीवन हिंदू समाज को संगठित करने, राष्ट्रवाद को मजबूती देने और निर्भीक नेतृत्व की मिसाल रहा है। उनकी विचारधारा आज भी करोड़ों सनातनियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने पाली जिले के समस्त सनातन धर्म प्रेमी नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, इष्ट मित्रों एवं परिवारजनों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में भगवा ध्वज के साथ इस ऐतिहासिक रैली में सहभागिता कर बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करें। यह रैली पाली के इतिहास में हिंदुत्व चेतना की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति के रूप में दर्ज होगी और आने वाले समय में सामाजिक एकता व राष्ट्रभक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...