![]() |
राजस्थान धरा न्यूज़ छगनलाल
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंधेरी देवरी में सोमवार को आयोजित समारोह में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भगवान सहाय जारोडिया द्वारा की गई प्रधानाचार्य भगवान सहाय जारोडिया ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आशिर्वाद समारोह का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया विदाई समारोह में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा 12 वीं के छात्रों को तिलक लगाकर,मोली बंधन के साथ मुंह मीठा करवाकर विदाई दी गई विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें कक्षा 8 के विद्यार्थी ईशाक द्वारा होलिया में उड़े रे गुलाल गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया विदाई समारोह के दौरान कक्षा 12के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की यादें साझा की उन्होंने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया वरिष्ठ अध्यापक रामराज मीना ने बताया कि प्रधानाचार्य भगवान सहाय जारोडिया ने अपने उद्बोधन में कहां कि अगर विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कठोर मेहनत के साथ सही दिशा में आगे बढ़े तो अपने भविष्य को संवारकर मां-बाप का नाम रोशन कर देश की प्रगति में सहायक बन सकता है व्याख्याता आशुतोष दाधीच ने अपने उद्बोधन में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और बोर्ड परीक्षा के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इस संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान उपप्रधानाचार्य शाइस्ता सुल्ताना ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर शाला परिवार की ओर से उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर व्याख्याता समीक्षा शर्मा, दीपशिखा जैन, अनीता शर्मा, मुस्कान यादव, रश्मि गुर्जर, मंजू वर्मा ,भानू प्रकाश, सुरेखा अरोड़ा, भगवती देवी, ईश्वर लाल प्रजापति, सुरेन्द्र सिंह चौहान आनन्द कुमार एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे
.png)

Post a Comment